Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Advertisement

चंपावत। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आ रही है। उत्तराखंड के चम्पावत के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को एके – 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिसारी गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार जवान विपिन चन्द्र सीआरपीएफ 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था। बताया जा रहा है सोमवार की सुबह करीब साढ़े साद बजे सीआरपीएफ के हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो वहां हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ मिले।

Advertisement

घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जवान विपिन चंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान की मौत की खबर सुनने के बाद सेन उनके परिजन बेसुध हैं। इसके साथ ही गांव में भी शोक की लहर छा गई है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

22 मार्च से हो रही मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

pahaadconnection

थाना चकराता पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

pahaadconnection

1996 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म ‘खामोशी- द म्यूजिकल’

pahaadconnection

Leave a Comment