Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

हमे वक्त निकाल कर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिये : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

Advertisement

देहरादून। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून ने आज चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा की आज प्रतिस्पर्धा के समय मे हम दिन भर भाग दौड़ मे व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण हमे अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता। हमे वक्त निकाल कर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिये। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने चिकित्सा जांच शिविर के लिये भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र के स्टाफ को साधुवाद भी दिया। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। इससे आम जन को लाभ मिलता हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरती गर्ग, डॉक्टर मनीष कण्डवाल, डॉक्टर पुनीत कुमार, डॉक्टर मोनिका मिश्रा एव संजय उनियाल ने भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र के विषय मे अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एव स्टाफ ने भी चिकित्सा जांच शिविर का लाभ उठाया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति निजी निवेशकों को आकर्षित करेगी—सतपाल महाराज

pahaadconnection

ऑस्कर लेकर भारत लौटे जूनियर एनटीआर, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

pahaadconnection

IGNOU : पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन में पीजी कराएगी इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, पढ़ें कोर्स की पूरी जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment