Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए यमुनोत्री मंदिर के कपाट

Advertisement

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज भाईदूज के पर्व पर धार्मिक परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में आज तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम जारी रहा और अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 12 बजकर 05 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाटबंदी और डोली यात्रा का साक्षी बनने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचे थे।। यमुना जी की भोग मूर्ति शीतकाल के लिए खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालु यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने तक खरसाली स्थित मंदिर में यमुना जी के दर्शन-पूजन कर सकेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री संजय डोभाल, पूर्व विधायक श्री केदार सिंह रावत, उप जिलाधिकारी श्री बृजेश कुमार तिवारी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव श्री सुरेश प्रसाद उनियाल सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहितों के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नये कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में दिया गया प्रशिक्षण

pahaadconnection

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में पुलिस को मिली एक और सफलता

pahaadconnection

आयकर विभाग से जुड़ा यह काम अगर जल्द नहीं किया तो भारी नुकसान हो सकता है

pahaadconnection

Leave a Comment