Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन करेगा मधुमेह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 06 नवंबर। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा मधुमेह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा हैं, स्वस्थ नागरिक-स्वस्थ दून अभियान के तहत आगामी 6 माह देहरादून में निःशुल्क मधुमय जांच एवं जागरुकता अभियान चलेगा।
उक्त जानकारी आज स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा करती आ रही है। इसी क्रम में संस्था 17 नवंबर से आगामी 6 महीनों के लिए देहरादून क्षेत्र मे “मधुमेह जागरूकता अभियान” संचालित करने जा रहीं है, जिसमें आम जनों की निशुल्क शुगर एवं HbA1c जांच की जाएगी, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन कर आमजन को मधुमेह से संबंधित जानकारी दी जाएगी और जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस अभियान को 6 महीने से अधिक समय तक भी जारी रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों तक इस अभियान का संदेश पहुंचाना संस्था का उद्देश्य है ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।
संस्था के अध्यक्ष आयुष खोलिया ने कहा कि संस्था के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक रखने का निरंतर प्रयास रहता है, जो आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान के लिये हरिश मित्तल ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा सौमित गर्ग, सागर चौधरी, दीपक जोशी सहित अन्य सहयोगी भी इस मुहिम को संपूर्ण देहरादून में चलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नारी शिल्प इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया साक्षरता कैंप

pahaadconnection

मिसाइल के बैक-टू-बैक सफल उड़ान परीक्षण

pahaadconnection

चमोली में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

pahaadconnection

Leave a Comment