Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंची गद्दी

Advertisement

देहरादून, 18 नवंबर। भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होने के बाद आज सोमवार प्रात: सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उदघो उद्घोष के साथ श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंच गयी है। श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा आज 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद कल 19 नवंबर को आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्री नृसिह मंदिर ज्योर्तिमठ प्रस्थान करेंगे। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में योगबदरी पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी कल मंगलवार 19 नवंबर पूर्वाह्न 10 बजे को योग बदरी पांडुकेश्वर से प्रस्थान कर श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ स्थित गद्दी स्थल पहुंचेगी इसी के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली बैठक

pahaadconnection

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

pahaadconnection

कृषि मंत्री ने की विभागीय समीक्षा दिए, आवश्यक दिशा निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment