Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड को मिले 33 हजार ग्रामीण आवास : ग्राम्य विकास मंत्री

Advertisement

देहरादून, 25 अगस्त। बीते 7 अगस्त को सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखंड के लिए 26 हजार ग्रामीण आवास दिये जाने की माँग की गई थी। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उत्तराखंड के 33 हजार आवास आवंटित कर दिये हैं। शुक्रवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 26 हजार आवास आवंटित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्तराखण्ड को कुल 73 हजार आवासों में से 46 हजार आवंटित हुए थे, जिसमें 35 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और अन्य पर कार्य चल रहा है। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया कि राज्य को सभी 46 हजार आवासों की धनराशि प्राप्त हो गयी है और प्रदेश को 26 हजार आवास अतिशीघ्र आवंटित किये जाए। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए तोहफा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद के बच्चों से मिलकर प्रभावित हुए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित गुरनंदन सिंह –

pahaadconnection

राजभवन में धूमधाम से मनाया गया हरेला

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की खेतीखान आईटीआई का नाम शहीद लांस नायक रेवाधर के नाम पर रखने की घोषणा

pahaadconnection

Leave a Comment