Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने की गौशालाओं में छापेमारी

Advertisement

हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देशो के बाद विगत दिनों गौवंश के बचावों के क्रम में रूड़की में आज ज्वांइट मजिस्ट्रेट द्वारा गौशालाओं में छापेमारी की गयी है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की आशीष मिश्रा ने बताया कि रूड़की क्षेत्र में गौवंश रूड़की क्षेत्रार्न्तगत बीएसएम तिराहे के निकट गौशाला सभा चावमण्डी रूडकी के नाम से रजिस्टर्ड है, गौवशं की देखरेख/सुरक्षा हेतु रजिस्ट्रर्ड संस्था है, जिसमें प्रमोद गोयल, अध्यक्ष, प्रवीण संधु, सचिव, अनिल गोयल, उपाध्यक्ष, राजकुमार, सह सचिव, व अमित गोयल कोषाध्यक्ष है। इनके अतिरिक्त गौवंश की सेवा हेतू कुल 16 व्यक्ति है। जिनमें 2 सुपरवाईजर, 9 गौ—सेवक, 1 डाक्टर, 1 एकाउण्टेंट, 1 सेवादार, 1 सफाई कर्मी एवं 1 भोजन कर्मी की तैनाती गौशाला सभा की ओर से की गयी है। गौशाला परिसर में कुल 2 टीन शेड और 2 पुख्ता हॉल बने है जिनमें गौवंश को रखा जाता है, जिनके लिये पर्याप्त जगह है। प्रत्येक टीन शेड में गौवंश को गर्मी से निजात दिलाने हेतु सिलिंग फैन लगाये गये है, परिसर की साथ सफाई अच्छी पायी गयी। पानी की व्यवस्था हेतु 2 समरसेबल लगे है। परिसर में खाना बनाने, भुसा रखने, घास काटने/रखने, खाघान्न सामग्री रखने आदि का उचित स्थान है हाल ही में बिजली की सुचारू व्यवस्था हेतु 10 किलोवाट का सोलर प्लान्ट 2 माह पूर्व लगाया गया है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि गौशाला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जी का भव्य मन्दिर लगभग 2 वर्ष पूर्व बना है जिसमें आम जन प्रतिदिन दर्शन करने आते है। घास लाने एवं गोबर को उचित स्थान पर ले जाने हेतु गौशाला के पास 1 टैक्टर एवं 2 ट्राली है एवं भूसा रखने हेतु 2 स्टोर है, घास काटने की मशीन भी मोटर सहित लगी है, घायल गौवंश एवं पुलिस द्वारा पकडे गये गौवंश को भी गौशाला में रखा जाता है। गौशाला सभा के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सरकार की ओर से 80 रूपये प्रति गौवंश प्रतिदिन मिलता है। गौशाला सभा चावमण्डी में कुल 251 गौवशं है जिसमें से 34 सांड है एवं गौशाला की एक शाखा ग्राम पनियाला में भी है जहाँ पर 148 गौवंश है, पनियाला गौशाला में 6 व्यक्तियों द्वारा गौवंश की सेवा की जाती है। गौशाला सभा चावमण्डी रूडकी (रजिस्ट्रर्ड) में कुल 399 गोंवश वर्तमान समय में है जहॉ गौवंश का पालन पोषण सही प्रकार से किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी सफलता

pahaadconnection

कांग्रेस पार्टी के नेता सीपी सिंह प्रदेश सन्वयक नियुक्त

pahaadconnection

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

pahaadconnection

Leave a Comment