एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जारी।सब जूनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलें निशा, खुशबू, भूमिका, कनक, वैभव, आरिका, डिम्पल, मुस्कान, ज्योति, जानवी, चन्द्रकान्ता, अंशिका व कोमल ने जीते। जूनियर बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलें ललित, निशित, कृष्णा, अंकुश, मनीष, गोकुल, हर्षित व आलम ने जीते। सब जूनियर बालिका वर्ग को फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल की रिया ने जीता। जूनियर बालक वर्ग केे सेमी फाइनल मुकाबले पवन व मोहित ने जीते। खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के सौजन्य एवं उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के समन्वय एवं जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 04 दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जितेन्द्र वर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पिथौरागढ़ विजय गोस्वामी, प्रभारी थाना कोतवाली पिथौरागढ़ ललित जोशी एवं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम पिथौरागढ़ राजदेव जायसी ने किया। सब जूनियर के बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबलों में 35-37 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल की निशा ने पिथौरागढ़ की महक वल्दिया को एवं अल्मोडा की खुशबू ने देहरादून की ज्योति को पराजित किया। 37-40 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ कीे भूमिका वल्दिया ने नैनीताल की डिम्पल को एवं पौडी की कनक भारद्वाज ने देहरादून की कायश को पराजित किया। 40-43 किग्रा भार वर्ग में अल्मोडा की वैभवी नौर्की ने देहरादून की सुहासनी को एवं नैनीताल की आरिका ने बागेश्वर की डौली को पराजित किया। 43-46 किग्रा0 भार वर्ग में देहरादून कीे डिम्पल ने नैनीताल की नेहा को एवं अल्मोडा की मुस्कान ने पिथौरागढ़ की मनीषा बिष्ट को पराजित किया। 46-49 किग्रा0 भार वर्ग में बागेश्वर की ज्योति टाकुली ने पिथौरागढ़ की शिवानी कोहली को एवं पिथौरागढ़ की जानवी बोहरा ने नैनीताल कीे कार्निका पाण्डे को पराजित किया। 49-52 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की चन्द्रकान्ता ने देहरादून की मानवी को पराजित किया। 49-52 किग्रा भार वर्ग में पौडी की अंशिका भट्ट ने ऊधमसिंह नगर की उन्नति को पराजित किया। 52-55 किग्रा0 भार वर्ग में पिथौरागढ़ की कोमल ने नैनीताल के वेदिका को पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग केे फाइनल मुकाबलों में 66-70 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ कीे रिया ने पिथौरागढ़ की ही ज्योति रोडियाल को पराजित किया। जूनियर बालक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 46-48 किग्रा0 भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के ललित सिंह बिष्ट ने स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के अंश बिष्ट को पराजित किया। 48-50 किग्रा0 भार वर्ग मंे नैनीताल के निशित अरोरा ने ऊधमसिंह नगर के वंश थापा को पराजित किया। 52-54 किग्रा भार वर्ग में हरिद्वार के कृष्णा सैनी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के युवराज आर्या को पराजित किया। 54-57 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अंकुश बिष्ट ने एसटीसी काशीपुर के आरव भट्ट को पराजित किया। 57-60 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के मनीष कोरंगा ने बागेश्वर के भावेश कोरंगा को पराजित किया। 60-63 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के गोकुल कुमार ने नैनीताल के भावेश आर्या को पराजित किया। 70-75 किग्रा भार वर्ग में चम्पावत के हर्षित पाण्डे ने एसटीसी काशीपुर के चिराग को पराजित किया। 80 किग्रा भार वर्ग मे ऊधमसिंह नगर के आलम खान ने देहरादून के प्रिन्स चन्द को पराजित किया। जूनियर बालक वर्ग केे सेमी फाइनल मुकाबलों में 44-46 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के पवन सिंह ने ऊधमसिंह नगर ने क्रिश पपने को एवं उध्मसिंह नगर के मोहित रजा ने नैनीताल के करन कुल्याल को पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में 44-46 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ की माया राय ने चम्पावत कीे स्नेहा आर्या को एवं पौडी की दीक्षा ने बागेश्वर की मन्नू को पराजित किया। 46-48 किग्रा0 भार वर्ग में नैनीताल की पीहू आर्या ने देहरादून कीे तनिषा थापा को एवं पिथौरागढ की अक्षिता बिष्ट ने उधमसिंह नगर के स्नेहा मलारा को पराजित किया। 48-50 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की रोशनी ने ऊधमसिंह नगर की स्नेहा प्रीतिकौर को पराजित किया। 50-52 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल कीे पीहू ने पौडी कीे हन्सिका को एवं पिथौरागढ़ की याशिका ने अल्मोडा की तनुजा केा पराजित किया। 52-54 किग्रा भार वर्ग में देहरादून की शीजल ने ऊधमसिंह नगर की सिया को एवं पिथौरागढ़ की दिया ने पिथौरागढ़ की ही याशिका को पराजित किया। 54-57 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर कीे भूमिका ने पिथौरागढ़ कीे अनुष्का को पराजित किया। 54-57 किग्रा भार वर्ग में देहरादून की ओजस्वी ने अल्मोडा की दिया कोरंगा केा पराजित किया। 57-60 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ की खुशी थापा ने बागेश्वर की कृतिका को पराजित किया। 63-66 किग्रा भार वर्ग में अल्मोडा के खुशबू तिवारी ने ऊधमसिंह नगर के अवर्निका खुल्वे को पराजित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। ऑशियल्स की भूमिका डीसी भट्ठ, डीएस जीना, श्याम सिंह डॉगी, संजय अधिकारी, रेखा पाण्डेय, धर्मेन्द्र बोहरा, जर्नादन सिंह वल्दिया, बबीता मेहता, हेम चन्द्र उपाध्याय, सुनीता मेहता रावत, चन्द्र कुमार थापा, नरेन्द्र सिंह कसन्याल, राजेन्द्र भाटिया, संजय शाही, मान सिंह खोलिया, पुष्कर सिंह कसन्याल, नन्दन सिंह, मृणाल जीना, सूरज पाण्डेय, निखिल महर, प्रकाश जंग थापा, कमल कुमार पाण्डेय, प्रेम टम्टा एवं गणेश सिंह बिष्ट ने निभायी। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण प्रदेश से सब जूनियर बालक वर्ग में 92 बालक व 36 बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग में 103 बालक व 46 बालिका मुक्केबाज सहित 277 खिलाड़ी बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह जेठी, भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चन्द्र भट्ट, जर्नादन सिंह वल्दिया, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, डॉ. अनुज शर्मा, फार्मेसी अधिकारी सतीश पाण्डेय, रवि सार्की, कुण्डल सिंह मोसाल, मनोज कुमार पुनेठा, भूपेन्द्र सिंह चौहान, मनोज सिंह रावत, जगत सिंह महरा एवं खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, कोच ऑफिशियल्स को खेल विभाग के मानकों के अनुसार आने-जाने का किराया, भोजन भत्ता, अनुसांगिक व्यय, आवास सुविधा खेल विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं चैम्पियनशिप विजेता-उप विजेता टीमों को तथा ऑफिशियल्स को मेडल, पुरस्कार, चैम्पियनशिप ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
