Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बाबा साहेब का अपमान देश नहीं सहेगा, गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें : काला

Advertisement

देहरादून। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन कुमार काला ने को कहा कि देश संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान सहन नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गृह मत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
काला ने कहा की ‘‘बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं, देश को दिशा देने वाले महापुरुष हैं। उनका अपमान, उनके निर्मित संविधान का अपमान देश इस अपमान को नहीं सहेगा।
काला ने कहा की अगर आज अमित शाह देश के गृहमंत्री है तो वो भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान की बदौलत ही है , ‘‘काला ने कहा की अंबेडकर जी का नाम लेने से अधिकार मिलते हैं। आंबेडकर जी का नाम लेना मानवीय गरिमा का प्रतीक है। अंबेडकर जी का नाम करोड़ों दलितों-वंचितों गरीबों के आत्मसम्मान का प्रतीक है।’’
बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोकतंत्र मे मतदान के महत्व को लेकर जागरुकता लक्ष्य : भट्ट

pahaadconnection

पुलिस ने जंगलचट्टी में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को रोका, विधानसभा कूच का प्रयास

pahaadconnection

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के आदेश दिए

pahaadconnection

Leave a Comment