Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास का कूच

Advertisement

देहरादून। राजधानी में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने जबरदस्ती बैरिकेडिंग पर चढ़ विरोध प्रदर्शन भी किया। जबकि कुछ महिलाओं पर सड़क पर बैठक गई और सरकार के खिलाफ धरना देने लगी। सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए देहरादून महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पूर्व पार्षद उर्मिला थापा प्रतीकात्मक कुंभकरण की वेशभूषा में नजर आई, ताकि कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाया जा सके। प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुये महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। इसलिए आज मुख्यमंत्री आवास घेराव करते हुए महिला सुरक्षा व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के पास रोजगार नहीं है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा सरकार बीते 8 सालों से कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा की एक तरफ भाजपा सरकार 3 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है, लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश के लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं। आज प्रदेश भर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास किया, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

साइबर अटैक : एसटीएफ की विशेष टीम ने हानि को रोक दिया

pahaadconnection

सैनिक कल्याण मंत्री से की चंदोला ने मुलाकात

pahaadconnection

ग्रोथ सेंटर्स को स्थानीय स्तर पर आर्थिकी गतिविधियों के लिए महत्त्वपूर्ण बताया

pahaadconnection

Leave a Comment