Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री से की चंदोला ने मुलाकात

Advertisement

 देहरादून ।

रविवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से प्रथम विश्व युद्ध में शहीद शीश राम के पौत्र भानु प्रकाश चंदोला ने मुलाकात की। शहीद शीमराम चमोली जनपद के थराली के गुमड़ गांव के निवासी थे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हो गये थे। भानु चंन्दोला द्वारा बताया गया कि प्रथम विश्व युद्ध में शहीद उनके दादा शीश राम को ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद स्मारक पट्टिका (मैडल) प्रदान किये गये थे।

Advertisement

चन्दोला द्वारा यह मैडल सैनिक कल्याण मंत्री को दिखाया गया और प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिक के परिवारजनों को राजकीय सम्मान, लाभ एवं सहयोग प्रदान किये जाने हेतु ज्ञापन सैनिक कल्याण मंत्री को सौंपा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य दोंनों ही सरकारें सैन्य हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होनें आवश्वस्त किया कि वह इस प्रकरण को पत्र के माध्यम से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराऐंगे। इस बाबत मंत्री ने राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा है और प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों को अनुमन्य सुविधाऐं एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है

Advertisement
Advertisement

Related posts

पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

pahaadconnection

जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, एससी, एसटी प्रकरणों की हुई समीक्षा

pahaadconnection

14 से 18 दिसम्बर तक आयोजित होंगी 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022

pahaadconnection

Leave a Comment