Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण अभियान संचालित

Advertisement

चमोली। जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी के निर्देश पर चमोली जनपद की आपदा प्रभावित तहसील थराली के दूरस्थ क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत एएनएम श्रीमती चंद्रकला एवं आशा फैसिलिटेटर श्रीमती कमला बिष्ट ने क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को पार कर बूंगा गांव पहुंचकर छः गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जाँच कर आयरन व कैल्शियम की दवाई वितरित की। साथ ही इस दौरान 4 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नाबालिग को वाहन देना पड़ा महंगा

pahaadconnection

अपने अवैध सम्बंधो को छुपाने के लिये माँ ने अपने प्रेमी के संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश

pahaadconnection

चिरंजीवी भगवान परशुराम को समर्पित द्वार का हो निर्माण : ब्राह्मण समाज

pahaadconnection

Leave a Comment