Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री ने सम्मान समारोह की तैयारियों का भी लिया जायजा

Advertisement

लैंसडाउन, 04 अक्टूबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लैंसडाउन के परेड मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां शहीद सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां समय पर और गरिमामय तरीके से पूरी की जाएं।
मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर 1976 को उन्होंने यहीं से एक राइफलमैन के रूप में भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सम्मान समारोह को लैंसडाउन में आयोजित किए जाने की सहमति देना सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य सहित सेना एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए घर पर ही इन नुस्खों को अपनाएं

pahaadconnection

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा : सीएम

pahaadconnection

प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता

pahaadconnection

Leave a Comment