Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मालसी मोटर मार्ग के लिए स्वीकृत हुए 3 करोड़, कैबिनेट मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Advertisement

देहरादून 4 अक्टूबर। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुमोदन के बाद लंबे समय से लंबित अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए रुपये 03 करोड़ 19 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला पंचायत चंद्रोटी के अंतर्गत लगभग 04 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया की अनारवाला मालसी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विद्युत पोल को स्थानांतरित किया गया था और अन्य कार्य भी किए गए, इसके कारण सड़क निर्माण का कार्य लंबित था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए मार्ग पुनर्निर्माण के लिए 3 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हैं।
मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए पैच निर्माण का कार्य भी लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा की नफरत और विभाजन की राजनीति मणिपुर की घटना के लिए जिम्मेदार : लक्ष्मी कपरूवान

pahaadconnection

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए घर पर ही इन नुस्खों को अपनाएं

pahaadconnection

नीती घाटी की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी

pahaadconnection

Leave a Comment