Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तराखंड द्वारा देहरादून जनपद में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत योजना के नाम पर निजी अस्पतालों द्वारा की जा रही कथित मनमानी और धोखाधड़ी के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को अवगत कराया कि देहरादून में गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत कुछ निजी अस्पतालों द्वारा कार्डधारकों से अवैध रूप से धनराशि वसूली, अनावश्यक जांचें लिखने तथा मरीजों पर मानसिक दबाव बनाए जाने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जो अत्यंत गंभीर विषय है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मांग की कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा जनपद की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिंह तोमर, पुनीत राज, हन्नी, राहुल, सहित दर्जनों भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानचित्र निस्तारण की समय सीमा कम करने पर विचार कर रही सरकार : डा. प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक

pahaadconnection

महिलाओं के लिए नये शौचालय निर्माण के साथ ही शहर में अन्य शौचालय को भी करें मॉडिफाईः डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment