Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा गैरोला में किया ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने आज ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुकुल के छात्रों के साथ मुलाकात की और उनकी प्रतिभा का अवलोकन किया।

सचिव ने गुरुकुल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रज्ञा चक्षु, मलखंब, मंत्र उच्चारण और अन्य पवित्र प्राचीन परंपराओं का अवलोकन किया. इन सम्पूर्ण विधाओं ने उन्हें अत्यधिक प्रभावित किया।

Advertisement

उन्होंने इन परंपराओं को पूरे भारतवर्ष में बढ़ावा देने की इच्छा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की.

दीपक कुमार ने छात्रों को संस्कृत विषय के साथ कैसे IAS अधिकारी बना जा सकता है के सम्बंध में भी मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

उन्होंने गुरुकुल के कुछ छात्रों को उनकी विभिन्न विधाओं को इस तरह निखारने को प्रेरित किया कि उन्हें सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ-साथ विदेशों में भी रोज़गार मुहैया हों सके.

उन्होंने ना केवल प्रज्ञा चक्षु एवं स्पर्श चिकित्सा जैसे गूढ़ संस्कृत की धरोहरों को संरक्षित, प्रचारित-प्रसारित करने पर ज़ोर दिया अपितु मंत्र चिकित्सा जैसे विषयों पर भी गुरुकुल के अध्यापकों एवं छात्रों को शोध करने के संबंध में प्रेरित किया.

Advertisement

उन्होंने उत्तराखंड के संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संस्कृत संस्थानम से इन विद्याओं को आगे बढ़ाने के सन्दर्भ में MOU करने के सम्बंध में भी चर्चा की.

इससे पूर्व, गुरुकुल के अधिकारियों और छात्रों ने सचिव का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement

उन्होंने ऋषिकुलम गुरुकुल के आचार्य एवं संचालक को इस पहल की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गोवा के नेता पहुंचे तीर्थ नगरी, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

pahaadconnection

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

pahaadconnection

गढ़ी कैंट में कम्युनिटी हाल के निर्माण पर किया कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment