Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ई-मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement

देहरादून,18 फरवरी। कोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। एसएसपी दून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों ने सर्च अभियान की कमान संभाली। बीडीएस तथा डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
आज जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी दी गई है। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चुनावी सफलता के लिहाज से बीजेपी के लिए शानदार रहा 2022, अब 2023 में करना होगा इन 10 चुनौतियों का सामना

pahaadconnection

सामान्य निकाय की बैठक मे किये गये प्रस्ताव परित

pahaadconnection

सीएम ने किया केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment