Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

Advertisement

देहरादून, 22 अप्रैल। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन न किए जाने के तीव्र विरोध में आज डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है।
इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा , रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी महिलाओं ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को नमन किया

pahaadconnection

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह ने उत्तराखंड के दिल्ली के पत्रकारों की एक बैठक बुलाई और उनके समाचार पत्रों, पोर्टलों और समाचार वेबसाइटों से संबंधित जटिल मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया

pahaadconnection

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी खाने से मिलेंगे आपको चमत्कारी लाभ

pahaadconnection

Leave a Comment