Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

सीओ सिटी ने घायल मां-बेटी को तत्काल पहुँचाया अस्पताल

Advertisement

देहरादून। SSP देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय एक परिवार के सदस्य की तरह हर संभव मदद किये जाने के सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम आज पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को बलबीर रोड़ पर एक महिला जो स्कूल की छुट्टी से अपनी बच्ची को लेकर आ रही थी, जो अचानक स्कूटी का बैलेन्स बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिन्हें बिना देरी किये हुये एंबुलेंस का इंतजार न करते हुये अपने सरकारी वाहन से घायल महिला व उसकी बच्ची को समय से परम अस्पताल पहुँचाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों को अस्पताल बुलवाया गया। घायल महिला को समय से उपचार मिलने पर महिला के परिजनों ने दून पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

 आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति एवं गुरूजी राम राय स्कूल जीते

pahaadconnection

कन्ट्रोरूम में प्राप्त हुए 105 काल

pahaadconnection

पैसिव स्मोकिंग है स्मोकिंग जितना घातक: बीमारियों का खतरा 15-20 फीसदी तक बढ़ाता है,

pahaadconnection

Leave a Comment