Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

Advertisement

देहरादून। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने आज जनपद हरिद्वार पहुंचकर आज हरिद्वार पहुँचकर संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीजी महोदय ने सीसीआर स्थित ‘मेला कंट्रोल रूम’ का भ्रमण किया और सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों तथा कांवड़ पटरी मार्गों की मौजूदा स्थिति व यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह ने एडीजी महोदय को वर्तमान यातायात एवं डायवर्जन प्लान, राष्ट्रीय राजमार्ग व कांवड़ पटरी की स्थिति तथा अब तक गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके श्रद्धालुओं की संख्या के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
एडीजी ने डाक कांवड़ के दृष्टिगत बढ़ने वाली श्रद्धालुओं एवं वाहनों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को डाक कांवड़ के अनुरूप आवश्यकतानुसार ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान को समय से प्रभावी करने तथा विभिन्न पार्किंग स्थलों से वाहनों की सुगम एवं व्यवस्थित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात का सुचारू संचालन, भीड़ प्रबंधन एवं प्रमुख मार्गों पर सतत निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय एवं समन्वित रखी जाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भूस्खलन ट्रीटमेंट की सही तकनीक से रूबरू हुए इंजीनियर

pahaadconnection

सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग के निर्देश

pahaadconnection

बॉक्सिंग के चार नेशनल चैम्पियनों को किया सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment