काशीपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित के नेतृत्व में काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृपक्ष की पूजा के दौरान उनके चित्र को सोशल मीडिया पर अपमानित किया है उसके विरोध में एवं काशीपुर जिले के भाजपा पदाधिकारियों को मदारी जैसे अपशब्दों का प्रयोग करने को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं उनके जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह कंबोज, सतविंदर यादव, पवन सैनी, जिला महामंत्री करण भारद्वाज, जिला मंत्री पीयूष आर्य ,प्रियांशु कथूरिया विवेक शर्मा ,डॉ योगेश चौहान मनीष चौधरी, मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, मंडल महामंत्री सजल मल्होत्रा, अनमोल अग्रवाल, विपिन चौहान, सौम्य कौशिक, अभिषेक शर्मा, संचित मिश्रा, विशाल कुमार, विकास वेदी सार्थक शर्मा ,अर्जुन चौहान, सार्थक चौहान, अर्जुन प्रजापति, अरेंद्र वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे !
