Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून 10 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति और आस्था का ऐसा पावन पर्व है, जो हमें शक्ति, भक्ति और संकल्प की महत्ता का स्मरण कराता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें साहस, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का भी संदेश देता है। राज्यपाल ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए तथा उत्तराखण्ड शांति, सद्भाव और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किये निर्देश

pahaadconnection

सार्वजनिक परिसंपत्तियों की अधूरी मैपिंग पर सीडीओ सख्त, दिए एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश

pahaadconnection

नई पहल : गुब्बारों में फलदार पौध व बीज़ बांधकर जंगल में उड़ाए

pahaadconnection

Leave a Comment