देहरादून। सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने ओएनजीसी मुख्यालय तेल भवन देहरादून में आउटसोर्स स्वछता कर्मचारियों के अधिकारों एवं समस्यायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने श्री मकवाना का बुके एवं शॉल से स्वागत किया।
श्री मकवाना ने ओएनजीसी सीसीआर फंड से उतराखंड में भी “रोबोटिक मेनहोल स्केवेंजर” देने के निर्देश दिए साथ ही ओएनजीसी एवं उतराखंड निकायों में कार्यरत आउटसोर्स स्वछता कर्मचारियों को शीतकाल के लिये ट्रैक सूट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों एवं आउटसोर्स एजेंसी को स्वछता कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। ओएनजीसी की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं एवं अधिकारों के प्रति खुशी जाहिर की साथ ही आउटसोर्स एजेंसी द्वारा दी जाने वाली वर्दी की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर की और सुधार करने के निर्देश दिए। श्री मकवाना ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली न्यूनतम धनराशि 10 लाख रुपये करने के निर्देश दिए जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। विकास कार्यो की दिशा में ओएनजीसी सीसीआर फंड से पटेलनगर में महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन निर्माण, घंटाघर के निकट डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर के सौंदर्यकरण एवं देहरादून में बनने जा रहे महर्षि वाल्मीकि चौक निर्माण में अपेक्षित सहयोग के भी निर्देश दिएl l कर्मचारियों के दस्तावेज संबंधित ईपीएफ विभाग में लंबित वाद के शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए l
बैठक में ओएनजीसी देहरादून सीएसआर हे संजीव शर्मा, ओएनजीसी सेंट्रल एम्प्लॉयीस यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव रमेश नौटियाल, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश राजौरीया, एससी/एसटी ऑल इंडिया एसोशिएशन के चेयरमैन दीपक कुमार, दिनेश चमन, अमर, विनोद माहर आदि उपस्थित रहे l
