Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

आम के साथ उसके पत्ते भी होते हैं गुणकारी, जाने इसके विशेष फायदे

आम
Advertisement

आम के साथ उसके पत्ते भी गुणकारी होते हैं। अगर आप इस के रस या फिर पानी का सेवन करते हैं तो इससे बहुत से फायदे मिलते हैं। आप भी इस बारे में जाने।गर्मियां शुरू होते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं। आम खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसका रस बनाकर भी पिया जाता है। लेकिन आम के साथ-साथ इसके पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह आपको बहुत सी बीमारियों से दूर रखते हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी और फ्लेवोनॉयड्स जैसे अनेक तत्व होते हैं। ऐसे में आम के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आम के पत्तों का सेवन गंभीर बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होता है।‌आज हम आम के पत्तों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

        आम के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी का सेवन आप कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जो लोग डायबीटीज से ग्रस्त हैं उन्हें आम के पत्तों का पानी जरूर पीना चाहिए। आम के पत्तों के रस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही पथरी जैसी बीमारी में भी आम के पत्तों का सेवन करना चाहिए।‌ कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी आम के पत्तों का रस पिया जाता है। सांस संबंधी बीमारियों में आम के पत्ते फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों के सेवन से समय से पहले होने वाले सफेद बालों को भी रोका जा सकता है।
Advertisement

Related posts

कब्र से निकलवाया आठ साल के बच्चे का शव

pahaadconnection

सरस्वती विद्या पीठ मंगापुर के छात्र आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में कर रहे प्रतिभाग –

pahaadconnection

एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया रक्षा उत्पादन का मूल्य : रक्षा राज्य मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment