Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने 72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया

Advertisement

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 तक अध्ययनरत सामान्य व पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किये जाने हेतु रुपये 52.21 करोड़ तथा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री/निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किए जाने हेतु रुपये 72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत भौतड़ी में आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु रुपये 80.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रुपये 48.00 लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के नगर पंचायत दिनेशपुर में नाली सहित टाईल्स मार्ग (5 किमी0) का निर्माण किये जाने हेतु रुपये 4.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गौलापार, हल्द्वानी में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य हेतु चालू वित्तीय वर्ष में रुपये 9.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रुपये 1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

“अब की बार” 400 पार’ के संदेश के साथ भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

pahaadconnection

अपर मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायज़ा

pahaadconnection

Leave a Comment