Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कैबिनेट मंत्री ने दिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने आज भीमताल में हल्द्वानी से भीमताल-कैंची धाम मार्ग में बाधित हो रही यातायात व्यवस्था, स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन एवं पर्यटकों को हो रही समस्याओं के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों और अन्य कारणों की वजह से लगने वाले जाम की समस्या का शीघ्र प्लानिंग के साथ स्थायी समाधान निकालने, पुलिस, प्रशासन और टैक्सी यूनियन के साथ आपसी समन्वय बनाकर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने, पर्यटन सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में अनावश्यक बैरिकेडिंग या अव्यवस्था न हो जिससे यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस दिशा में तत्काल प्रभावी और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, पुलिस, प्रशासन, आरटीओ, पर्यटन और प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे‌।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

एसएसपी ने ली मेराथन क्राइम मीटिंग

pahaadconnection

आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया, लोग फिर से सांस लेने के लिए तरस गए।

pahaadconnection

Leave a Comment