Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में बालिकाओं का जलवा, 9 स्वर्ण समेत 15 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Advertisement

रुद्रप्रयाग। स्कूल राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ऊद्यमसिंह नगर के मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि स्थित छात्रावास की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। बालिकाओं ने 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया। बालिकाओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का अहम योगदान रहा। एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से बालिकाओं की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बालिकाओं को प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस उपलब्धि से बालिकाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास की बालिकाएं अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेंगी और जनपद रुद्रप्रयाग के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं की सफलता पर खेल विभाग, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त की है और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

छात्रों ने किया अन्वेषण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान

pahaadconnection

राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम को दिया जा रहा अंतिम रूप

pahaadconnection

राजाजी टाइगर रिजर्व में बिताए दो दिन अविस्मरणीय रहे: राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment