Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Advertisement

देहरादून 05 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल और संबंधित व्यवस्थाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, परेड ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपैड तथा रिजर्व पुलिस लाइन में भी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात ड्यूटी प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में मुख्य मंच, वीआईपी एवं अन्य अतिथि दीर्घाओं, ग्रीन रूम, डाइनिंग एवं अन्य सुविधाओं के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का पूरा फोकस कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चमोली पुलिस ने कसी कमर

pahaadconnection

शाहरुख की पत्नी की बढ़ी परेशानी, गौरी के खिलाफ एफआरआई दर्ज, जानें पूरा मामला

pahaadconnection

प्रोजेक्ट का कंपलीट ग्राउंड सर्वे करने के पश्चात ही डीपीआर तैयार करें : मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment