Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम को दिया जा रहा अंतिम रूप

Advertisement

देहरादून 06 दिसम्बर। मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति जी के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति जी के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सचिव श्री हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज श्री करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

त्यौहारों से पहले मिलावटखारों के खिलाफ शुरू होगा विशेष अभियान

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर को प्राप्त हुआ फॉग्सी मान्यता प्रमाणन

pahaadconnection

Leave a Comment