Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Advertisement

चमोली। भैयादूज के पावन पर्व पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट।

मां यमुना जी के उद्गम स्थल एवं उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज 11 नवम्बर 2026 को भैयादूज के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

Advertisement

कपाट बंद होने के पश्चात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां यमुना जी की उत्सव डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ की मधुर धुनों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना खरसाली स्थित मां यमुना मंदिर में कर सकेंगे।

उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शीतकालीन यात्रा एवं आगामी वर्ष श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन

pahaadconnection

करोडों रुपये की ठगी का मामला : गैंग का सहअभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार

pahaadconnection

स्मार्ट मीटर से खत्म होंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

pahaadconnection

Leave a Comment