Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

जिलाधिकारी ने किया अनिल चंद्र कोठारी को सम्मानित

Advertisement

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर पद पर चयनित चम्पावत के अनिल चंद्र कोठारी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनकी माता श्रीमती कमला कोठारी को भी सम्मानित किया और अनिल की शैक्षिक यात्रा में उनके योगदान की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि अनिल की उपलब्धि उनकी मेहनत और उनकी माता के वर्षों के संघर्ष व समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में स्कूली शिक्षा से शुरू हुई अनिल की यात्रा जनपद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन व निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। अनिल चंद्र कोठारी ने चम्पावत के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देहरादून से पीएचडी पूरी की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से उनका चयन साइंटिफिक ऑफिसर पद पर हुआ। अनिल चंद्र कोठारी ने सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग चम्पावत और समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

pahaadconnection

चुनाव बहिष्कार वाली बैठक में नहीं निकला कोई हल

pahaadconnection

राष्ट्रीय खेल में पहली बार किया गया बीच कबड्डी को शामिल

pahaadconnection

Leave a Comment