Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

मन्दाकिनी शरदोत्सव का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में आयोजित मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंज्वाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के समक्ष मेले को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मन्दाकिनी शरदोत्सव जनपद का सबसे बड़ा मेला है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं वृहद स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन और जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा की जा चुकी है, जिसे शीघ्र अमल में लाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, निर्मला बहुगुणा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति ने किया राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन

pahaadconnection

नगर पालिका परिषद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

आओ मिलकर पेड़ लगाएं, हरी-भरी प्रकृति बनाएं : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

Leave a Comment