Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजधानी दून में सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित

Advertisement

देहरादून। आज लॉर्ड वेडिंग वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया, साथ ही महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।

2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं। सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने शौचालय बनाने से लेकर उज्जवला गैस कनेक्शन देने तक महिलाओं को एक सम्मान देने का काम किया है। आज जहां महिलाएं इस देश का नेतृत्व कर रही है इसमें भी मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान है। 2014 में जब देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया और केंद्र में सरकार बनी उसके बाद से आज तक विकास की गति ने तेज रफ्तार पकड़ी है, चाहे वह देश की आर्थिक सुरक्षा हो सड़के हो, आवास हो, हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो इसके लिए श्री मोदी निरंतर कार्यरत हैं। आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में सभी महिलाओं को विश्वास है कि उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज यह महिला सशक्तिकरण बैठक एक नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को कम करने के लिए अग्रसित करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें समाज में रहने और कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त होता है। जहां एक और देश विकसित की ओर आगे बढ़ रहा है वही आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। मोदी जी का कहना है कि आने वाले समय में भारत देश की नंबर तीन की अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड का गौरव बढ़ रहा है और मोदी जी की गारंटी जो महिलाओं के साथ हमेशा बनी है उसके साथ हम सब महिलाओं को मोदी जी को आश्वासन देना है कि हम सभी आपके साथ हैं और आने वाले जितने भी चुनाव होंगे वह सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जनसभा के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया की इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना समय निकालकर प्रतिभा किया। टिहरी लोकसभा से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी कार्यक्रम के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक रायपुर उमेश शर्मा, सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री मधु भट्ट, विनोद उनियाल, नेहा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत, वंदना ठाकुर, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, महामंत्री सुषमा अमित मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में पुलिस को मिली एक और सफलता

pahaadconnection

आॅल इंडिया केंद्रीय गुरू सिंह सभा अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने नवनियुक्त भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया –

pahaadconnection

राजभवन में कीर्तन और गुरबाणी पाठ का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment