Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

सनातन के खिलाफ बोलने वाले रावण के वशंज

Advertisement

देहरादून। प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, जो सनातन के खिलाफ है, वो भारत के भी खिलाफ है, क्योंकि सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा, जो सनातन का नहीं है, वह भारत का भी नहीं है। चेतन ज्योति आश्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से सनातन पर लगातार किए जा रहे हमलों पर कहा, सनातन के खिलाफ बोलने वाले रावण के वशंज हैं, इनका सर्वनाश सुनिश्चित है, इसलिए, मैं इंडिया गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं से अपील करना चाहता हूं कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले रानीतिक नेताओं और राजनीतिक दलों को गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा की अब यह फैसला लेने का समय आ गया है कि आप सनातन विरोधियों के साथ खड़े हैं, या सनातन के साथ खड़े हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी को भी यह फैसला लेना पड़ेगा कि वह सनातन के साथ है, रामायण, रामचरित्र मानस के साथ है, भगवान राम के साथ है या भगवान राम और रामचरित्र मानस को गाली देने वालों साथ हैं। वरना, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को नुकसान भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आश्रम में भारत साधु समाज के संतों से भी मुलाकात की। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा, सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जाएं, जो राजनीतिक दल ऐसे नेताओं का समर्थन या संरक्षण देते हों, उन पर भी बैन लगा देना चाहिए।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया विशेष पूजन

pahaadconnection

केंद्रीय मंत्री ने संसद में पेश किया केंद्रीय बजट 2024-25

pahaadconnection

यूके भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment