Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के सख्त निर्देश

Advertisement

देहरादून 23 नवंबर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, आर्थिक सहायता, प्रमाण पत्र, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम घोषणाओं और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे संवाद कर निस्तारण की जमीनी हकीकत परखी। सीएम हेल्पलाइन पर 180 दिनों से लंबित मामलों पर डीएम ने संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में धीमी रफ्तार पर विभागों को सख्त हिदायत दी गई कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

समाधान दिवस में संवेदनशील मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जाखन निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद राम शाह ने बेटे द्वारा मकान पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर बुजुर्ग को तुरंत राहत दिलाने को कहा। वहीं, टीबी से पीड़ित मरीज को दून अस्पताल में भर्ती न किए जाने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को उसी दिन मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए गए। प्रेम नगर निवासी शीला देवी के पति की हिट-एंड-रन दुर्घटना में मृत्यु के बाद क्लेम न मिलने के मामले में भी एसडीएम सदर को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। विकासनगर निवासी पुष्पा भट्ट ने अपनी बेटी का जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। वहीं, हरिपुर कालसी निवासी शराफत अली ने पत्नी के निधन के बाद उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया।ऋषिकेश-चंद्रबनी निवासी हेमवती नंदन देवरानी ने श्री राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल की ओर से घर के सामने अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थ फेंके जाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को संयुक्त रूप से जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा गया। वहीं, नवादा कोटा में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मन्नूगंज निवासी जसवीर कौर ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दिसंबर में प्रस्तावित बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने एडीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। डांडीपुर निवासी बुजुर्ग महिला बीना गुलाटी एवं कांवली रोड निवासी बुजुर्ग बृजमोहन ने भी बढ़ती उम्र और परिवार में आय का कोई साधन न होने के कारण आर्थिक सहायता की आवश्यकता जताई। भगत सिंह कॉलोनी निवासी निदा रब्बानी ने घर में विद्युत मीटर न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दो दिवस के भीतर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम क्यारी निवासी प्रभा नौटियाल ने विकासनगर स्थित अपनी निजी भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की, जबकि एकता विहार निवासी बीरा पंवार ने अपनी भूमि पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला उठाया। दोनों प्रकरणों में जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टिहरी जनपद के ग्राम कोटी निवासी मनोज पंवार ने भूमि क्रय-विक्रय के मामले में 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर छह माह से लंबित विद्युत पोल बदलने संबंधी शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए दोनों विद्युत पोल तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर भी संबंधित विभागों को कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जीतेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद काला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

4 नवंबर को होगा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान

pahaadconnection

उत्तराखंड का यह युवक बर्फीली सड़कों के बीच साइकिल से पहुंचा खारदुंग ला दर्रे, बनाया कीर्तिमान

pahaadconnection

सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : खजान दास

pahaadconnection

Leave a Comment