Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम एवं विवरण का सत्यापन करने का किया आह्वान

Advertisement

देहरादून, 23 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में 12 नवंबर, 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।  आलेख्य निर्वाचक नामावली जनसामान्य के अवलोकनार्थ जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदान स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध है। मतदाता सूची का ऑनलाइन अवलोकन भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है। मतदाताओं की सुविधा एवं विधानसभा निर्वाचक नामावली की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2027 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उसमें सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में किसी मतदाता की एक से अधिक प्रविष्टियां (मल्टीपल एंट्री) पाए जाने पर उन्हें चिह्नित कर अतिरिक्त प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा की सामान्य निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार कराने तथा वर्तमान निर्वाचक नामावली से नाम हटवाने के लिए 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6, 7 एवं 8 पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. आशीष चौहान, ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें। यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अशुद्धि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रारूप-8 भरकर जमा कराएं, ताकि आवश्यक संशोधन की कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

विशेष अभियान के दौरान यदि जांच में किसी मतदाता का नाम वर्तमान मतदाता सूची में एक ही बूथ के अंतर्गत एक से अधिक बार अथवा एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में सम्मिलित पाया जाता है, तो ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को मतदाता सूची से हटवाने के लिए नियमानुसार प्रारूप-7 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-17 एवं 18 में निहित प्रावधानों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा किसी एक निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का पात्र नहीं है। अतः सभी मतदाताओं से अपील है कि वे मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेचने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण

pahaadconnection

गाडू घड़ा का नृसिंह मंदिर से टिहरी राजमहल के लिए प्रस्थान

pahaadconnection

Leave a Comment