Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया हुआ रिलीज, बनारस और काशी में की गई है शूटिंग

Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज हो गया है. रणबीर और आलिया, जिन्होंने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं उनकी रियल लाइफ के साथ-साथ ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पंसद आ रही है. गाने को देखकर लगता है कि ज्यादातर गाने को बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास शूट किया गया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है.

केसरिया गाना रिलीज हुआ
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म का पहला गाना आखिरकार रिलीज हो गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले गाने ‘केसरिया’ की, इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है. जिसमें दोनों रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी और इस फिल्म के बनने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

Advertisement

आपको बता दें कि गाना रिलीज होने के बाद केसरिया तेजी से वायरल हो रहा है और इसके दर्शक भी बढ़ रहे हैं. केसरिया गाना 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

बेरोजगारों के लिए लाभकारी “इच्छाओं की उड़ान” ऑनलाइन वेबिनार 6 अक्टूबर

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों से जम्मू कश्मीर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

pahaadconnection

KEA ने 2022 जूनियर पशु चिकित्सा निरीक्षक 250 पदों के लिए भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

pahaadconnection

Leave a Comment