Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

केदारनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 18 यात्री घायल- 2 की हालत गंभीर

Advertisement

केदारनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 18 यात्री घायल- 2 की हालत गंभीर
केदारनाथ से हरिद्वार जा रही एक बस कोडियाला के पास पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल 18 घायलों को 108 पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद से सिविल अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
बस हादसे में घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि हादसे में मामूली खरोंचे आए 12 घायलों का इलाज मौके पर मेडिकल टीम ने किया है. जिन्हें निजी वाहन से ऋषिकेश भेजा जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में 2 बच्चों समेत 33 यात्री सवार थे. सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

pahaadconnection

कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली बैठक

pahaadconnection

उत्कृष्ट ड्यूटी का सम्मान : हेमकुंड साहिब यात्रा में पुलिस की सराहना

pahaadconnection

Leave a Comment