Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का दून मे प्रदर्शन

Advertisement

देहरादून। आज देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध की जा रही कथित दलित विरोधी एवं आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदर्शन किया गया।
8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा किए गए कथित शुद्धीकरण के कृत्य पर अभी तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा उस शुद्धीकरण का समर्थन किया जाना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित समाज और संविधान के मूल्यों का भी अपमान है।
दलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता एवं दलित समाज के सम्मान के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून एवं उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल जी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह (गोगी), प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. सिंह, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष गोरखा विभाग अनिल, नीरज त्यागी, महेंद्र नेगी गुरु, संजय गौतम, पूनम खंडारी, अशोक कुमार, नितेश राजोरिया, रोबिन त्यागी, सुनील जायसवाल, अनूप सक्सेना, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, दीपक मधवाल, हरजीत सिंह, सूरत सिंह लम्मा, पिया थापा, गगन छज्जर, करण गगट, राजकुमार सिंह, अमित तलवार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय की बैठक संपन्न

pahaadconnection

रेल मंत्रालय कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करेगा

pahaadconnection

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment