Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले,डेढ़ लाख से ऊपर हुए एक्टिव मरीज, 36 की मौत

Advertisement

कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा हैं।  कोरोना के एक्टिव मरीज़ो की संख्या में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।  वहीँ दूसरी तरफ कोरोना की वजह से मौते भी लगातार हो रही हैं।  देश में कोरोना के मामले लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। हर दिन कोरोना के लगभग 20000 नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 36 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 18,143 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव मामले डेढ़ लाख पार कर गए हैं। भारत में 1,52,200 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के अब कुल मामले 4,38,88,755 हो गए हैं जबकि 5,26,033 लोगों की मौत हुई है। अब तक 4,32,10,522 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा 2,01,99,33,453 लोग वैक्सीन भी लगवा चुके।

इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के कुल 21 हजार 411 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को 21,880, बृहस्पतिवार को 21,566 और बुधवार को 20, 557 नए मामले सामने आए थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप स्लिम और फिट रहना चाहते हैं तो इन चीजों को दिनचर्या में जरूर शामिल करें

pahaadconnection

अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले का इस तरह से करें सेवन

pahaadconnection

निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है हीमोफीलिया फैक्टर

pahaadconnection

Leave a Comment