Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
अन्य

फरीदाबाद: देशभक्ति के जोश से सराबोर हुआ जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Advertisement

फरीदाबाद, 01 अगस्त। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए द्वारा सोमवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जागरूकता लाने के लिए ‘कसीदा’ शीर्षक से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
यह एक ओपन माइक कार्यक्रम था जो विश्वविद्यालय के कलाम चौक पर आयोजित किया गया। छात्रों द्वारा कलाम चौक को तिरंगे झंडों, पोस्टरों और देशभक्ति के नारों से सजाया गया तथा देशभक्ति के गीतों, कविताओं, नृत्य-कला, नाटक और भाषण पर छात्रों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को देशभक्ति के जोश से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीन छात्र कल्याण कार्यालय के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने की। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष भी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. गर्ग ने कार्यक्रम के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से अवगत कराया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। इस दौरान जाने-माने कवि मोहन शास्त्री और पुनीत पांचाल ने देशभक्ति की कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम में खूब समां बांधा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ पवन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता के लिए श्रृंखलाबद्ध रूप से नुक्कड़ नाटक, कैंपस रैली, सेल्फी विद तिरंगा, ओपन माइक इवेंट और पिक्चर प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालय 4 अगस्त को शहर में ‘रन फॉर तिरंगा’ का आयोजन भी करेगा। इस अवसर पर डीन (कॉलेज) प्रो. तिलक राज, डीन (फ्लैम्स) प्रो. अतुल मिश्रा और डिप्टी डीन छात्र कल्याण डॉ. अनुराधा पिल्लई भी उपस्थित थीं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिल चलाने से शरीर को मिलते है ये फायदे

pahaadconnection

सहायक व्याख्याता, लोअर डिवीजन क्लर्क पदों की अंतिम तिथि आज समाप्त, उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका

pahaadconnection

डीएम ने किया यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment