Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यदेश-विदेशसोशल वायरल

सोने की कीमत में गिरावट,चांदी महंगी, जाने 10 ग्राम सोने का भाव

सोने
Advertisement

सोने-चांदी के प‍िछले द‍िनों र‍िकॉर्ड कीमत पर पहुंचने के बाद इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है. बुधवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही सोने ने तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाया था. लेक‍िन गुरुवार को एमसीएक्‍स (MCX) पर इसमें फ‍िर से ग‍िरावट देखी जा रही है. बुधवार को सोना चढ़कर 61,000 रुपये और चांदी 75,000 रुपये पर चली गई थी. इससे पहले फरवरी में भी सोने ने तेजी के मामले में प‍िछले र‍िकॉर्ड को तोड़ द‍िया था. हालांक‍ि बाद में ग‍िरावट आने के बाद अब फ‍िर से इसमें तेजी देखी जा रही है.

दोनों धातुएं तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाएंगी
एक्‍सपर्ट का दावा है क‍ि इस द‍िवाली पर दोनों कीमती धातुएं तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाएंगी. उनके अनुसार सोना द‍िवाली पर चढ़कर 65,000 रुपये और चांदी 80,000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच सकती है. गुरुवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट देखी जा रही है. सुबह करीब 10.40 बजे सोना 240 रुपये की ग‍िरावट के साथ 60616 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 108 रुपये की ग‍िरावट के साथ 74447 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड कर रही है.

74 हजार रुपये के पार पहुंची चांदी
इससे पहले बुधवार को MCX पर सोना 60856 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 74555 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी. बुधवार सुबह सर्राफा बाजार भी जबरदस्‍त तेजी के साथ खुला था और शाम के समय यह हरे न‍िशान के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाला सोना 60781 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 73834 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गए. इसी तरह 23 कैरेट वाला सोना 60538 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 55675 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ. सर्राफा बाजार के नए रेट दोपहर में 12 बजे जारी क‍िये जाते हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

एलआईयू कार्यालय में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

pahaadconnection

28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

कंगना रनौत ने बॉलीवुड एक्टर पर लगाया अपने ऊपर जासूसी करने का आरोप

pahaadconnection

Leave a Comment