Pahaad Connection
Breaking News
खेल

भारत ने कॉमनवेल्थ खेलों 2022 के 5वें दिन 2 स्वर्ण और 2 सिल्वर पदक जीते

Advertisement

भारत ने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ खेल 2022 के पांचवें दिन 4 पदक जीते। वूमेंस फ़ॉर में लॉन बौल्स टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण के बाद पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद वेइटलिफ्ट विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किग्रा फाइनल में रजत पदक जीता और बैडमिंटन मिश्रित टीम ने फाइनल में मलेशिया से हारकर रजत पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 13 तक पहुंच गई है। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से आए भारतीयों ने टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “सीडब्ल्यूजी 2022 में टेबल टेनिस में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए साथियान ज्ञानशेखरन, शरथ कमल, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी को बधाई। उन्होंने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने देश का दिल जीत लिया है। मुझे यकीन है कि यह उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी।”

Advertisement

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टेबल टेनिस टीम, रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन टीम और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले वेइटलिफ्टर विकास ठाकुर को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बचपन में हुई एक घटना के बाद द्रविड़ ने ठान लिया था की अब दुनिया जानेगी मेरा नाम

pahaadconnection

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया “खेल उत्सव 2024” का आयोजन

pahaadconnection

Asia Cup 2022: जाने टीम इंडिया का अब किसके साथ है अगला मैच, कब कहा किसके साथ ।

pahaadconnection

Leave a Comment