Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

प्रियंका गांधी फिर से हुई कोरोना पॉजिटिव खुद को घर मे किया आइसोलेट

Advertisement

नई दिल्ली। ब्यूरो । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है. Priyanka Gandhi Covid-19 Positive: कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) दूसरी बार कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई है.प्रियंका गांधी ने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है. प्रियंका ने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट (Covid-19 Test Report) पॉजिटिव आई है. जिसके बाद से वह आइसोलेश में हैं और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही है. बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले भी एक बार कोरोना की चपेट में आ चुकी है. बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं. उसी समय प्रियंका की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उस समय प्रियंका ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था. साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से अपना ध्यान रखने की बात कही थी.भारत में कोरोना के हालात बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 19,539 लोग ठीक होकर घर भी गए हैं. वहीं, भारत में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1,28,261 हो गए हैं. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.94 है. जीएसटी और महंगाई को लेकर किया था प्रदर्शन बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी दरों में वृद्धि और महंगाई के मुद्दे को लेकर देशव्यापी जोरदार प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद में मार्च भी निकाला था. इस दौरान पुलिस ने विजय चौक पर सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया था. इस दौरान कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से मार्च निकाला था. पुलिस की इजाजत नहीं मिलने के बाद प्रियंका गांधी इसके खिलाफ सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थी. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत के नए उपराष्ट्रपति ‘किसान पुत्र’ जगदीप धनखड़ के बारे में जो सभी जानना चाहते है

pahaadconnection

सीएम शिवराज 25412 परिवारों को देंगे आवासीय भूमि के पट्टे

pahaadconnection

राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट को चरितार्थ करती भाजपा सरकार : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

Leave a Comment