Pahaad Connection
Breaking News
जीवनशैली

Strong Hair: बालों की जड़ें हो रही हैं कमजोर? अपनाएं ये टिप्स

Advertisement

Hair Care: आधुनिक समय में अधिकतर लोग कमजोर और टूटते बालों से परेशान हैं. बेजान और रूखे बालों के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गलत खानपान, केमिकलयुक्त हेयर प्रोडक्ट्स, धूल-मिट्टी इत्यादि हो सकते हैं. ऐसे में बालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है. बालों की सही देखभाल से बाल सुंदर और घने हो सकते हैं. आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे बालों की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है.

कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल
बालों के लिए कैस्टर ऑयल काफी फायदेमंद मानी जाती है. बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें. इस तेल में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड बालों और स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है.
प्याज का रस है फायदेमंद
बालों की बेहतर ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करें. प्याज के रस में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है. इसके अलावा प्याज में मौजूद सल्फर बालों को अंदर से स्ट्रॉन्ग कर सकता है.
अंडा है असरदार
बालों के विकास और पोषण के लिए अंडे का इस्तेमाल करें. अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिंस और खनिज बालों को टूटने से बचा सकता है. इससे आपके बालों की अंदर से कंडीशनिंग होती है.
मेथी का बीज
मेथी लगभग हर किसी के किचन में मौजूद होती है. इसके इस्तेमाल से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है. इसमें मौजूद आयरन, निकोटिनिक और प्रोटीन बालों को पोषण प्रदान करता है. इससे बालों के रोमछिद्रों को मजबूती मिलती है.
Advertisement
Advertisement

Related posts

पुरुष जरूर पढ़ें: पिता बनने में हो रही परेशानी, उसके पीछे यह वजह तो नहीं…

pahaadconnection

अत्यंत हेल्थी फ़ूड है मड़ुआ

pahaadconnection

अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो रोजाना ऑलिव ऑयल से मालिश जरूर करें

pahaadconnection

Leave a Comment