Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंडजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

कार खाई में समाई, तीन लोगों की मौत, एक घायल

खाई
Advertisement

देहरादून। राजधानी में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

Related posts

नाना जी देशमुख पुस्तकालय का उद्धघाटन

pahaadconnection

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय की बैठक संपन्न

pahaadconnection

लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment