Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

उत्तराखंड बारिश: सेब से लदे 40 वाहन यहां दो दिन से अटके, नहीं थम रहा मलबा-पत्थर आने का सिलसिला, किसान परेशान

Advertisement

दो दिन पहले तुनी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पुरोला-तुनी मोटर मार्ग पर खुनीगढ़ से हनोल तक कई जगह भारी पत्थर और मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था. जिससे सेब से लदे चालीस से अधिक वाहन व कई यात्री वाहन मार्ग में फंस गए।

पुरोला-तुनी मोटर मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े पत्थर और कीचड़-मलबे आने के कारण मार्ग पर वाहनों की बंद आवाजाही अभी शुरू नहीं हो पाई है. लोक निर्माण विभाग द्वारा बोल्डर तोड़कर सड़क को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर सेब से लदे चालीस से अधिक वाहन रास्ते में फंस जाने से किसान व व्यापारी फसल खराब होने का डर सता रहे हैं.

Advertisement

दो दिन पहले तुनी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पुरोला-तुनी मोटर मार्ग पर खुनीगढ़ से हनोल तक कई जगह भारी पत्थर और मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था. जिससे सेब से लदे चालीस से अधिक वाहन व कई यात्री वाहन मार्ग में फंस गए। वाहनों के फंसने के बाद यात्री पैदल या अन्य साधनों से मौके से निकल गए, लेकिन सेब से लदे वाहन और कई खाली यात्री वाहन अभी भी रास्ते में फंसे हुए हैं.

क्षेत्र के दारमीगढ़, रागुवाड़ समेत कई अन्य जगहों पर भारी पत्थर और मलबा आने से यह स्थिति पैदा हुई है. उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी ने कहा कि बड़े-बड़े बोल्डर होने के कारण उन्हें सड़क से हटाने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि कंप्रेशर मशीन से पत्थरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है.

Advertisement

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मार्ग पर लगे पत्थरों को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। उधर क्षेत्र के निवासी जयकिशन सुरेंद्र कुंवर सिंह ने कहा कि दो दिनों से सेब लदे वाहनों के कारण सेब की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. . उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क खाली कराने की मांग की है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ

pahaadconnection

भगवान श्री मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से हुई रवाना

pahaadconnection

किसानों का हल्लाबोल : प्रशासन ने दिया आश्वासन, अप्रैल से बदलेंगे नियम

pahaadconnection

Leave a Comment