Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

जानिए ये हकीकत, क्या चाय पीने से बढ़ता है वजन या फिर घटता है?

Advertisement

आजकल छोटे से लेकर बड़े उम्र के लोग चाय के दीवाने हो गए हैं. चाय ज्यादातर लोगों के पसंदीदा मॉर्निंग ड्रिंक्स में से एक है. हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं. चाय मनुष्य को नई ऊर्जा का अनुभव कराती है. वहीं, कुछ लोग दिन में 4 से 5 कप चाय पीते हैं. लेकिन फिट रहने के लिए आपको चाय पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि दूध के साथ चाय पीने से वजन बढ़ता है. ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि चाय पीने से वजन बढ़ता है? या नहीं.

क्या चाय पीने से वजन बढ़ता है?
आपका वजन बढ़ेगा या नहीं यह वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर निर्भर करता है. चाय बनाने के लिए दूध और चीनी का उपयोग किया जाता है. क्योंकि इसके बिना चाय अधूरी है. लेकिन ये दोनों तत्व वजन बढ़ाने में काफी योगदान करते हैं. वहीं अगर आप हाई फैट वाली दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे शरीर की चर्बी और वजन भी बढ़ता है.

Advertisement

फिट रहना है तो चाय पीते समय रखें इन बातों का ध्यान-

– चाय में चीनी की मात्रा कम करें
-चाय मिठास के बिना अधूरी है. लेकिन आपकी सेहत के लिए जरूरी है कि आप चाय में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें या फिर बहुत कम मात्रा में करें.
– साथ ही अगर आप भी चाय में आर्टिफिशियल इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी मात्रा थोड़ी कर दें.
– इसके अलावा आप चाय में शहद, गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
– मलाई रहित दूध का प्रयोग कम करें
– अगर आप चाय के शौकीन हैं और चाय नहीं छोड़ सकते हैं तो आप चाय में लो फैट दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

यदि हो जाए टायफाईड तो करे इन चीजों का भोजन, मिलेगी तुरंत राहत

pahaadconnection

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, पीएम-एबीएचआईएम योजना के तहत 7 और ईसीआरपी-II के अधीन 7 यानी कुल 14 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है : डॉ. मनसुख मांडविया

pahaadconnection

मंत्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़ी, खराब हुई तबियत

pahaadconnection

Leave a Comment