Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट पर वार

Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है।
भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है और मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं इस यात्रा में शामिल हूं। उन्होंने कहा- यात्रा का मकसद साफ है, हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं। राहुल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से मुझे इस देश और अपने बारे में समझ आ जाएगी। मैं 2-3 महीने में समझदार हो जाऊंगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नैनी वार्ड 40 पार्षद प्रत्याशी लता दीक्षित के समर्थन में उमडा़ जनसैलाब –

pahaadconnection

छिपाने या डरने की कोई बात नहीं…’: अडानी मामले में गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

pahaadconnection

उत्तराखंड में बीजेपी जीत की लगाएगी जीत की हैट्रिक : आशा नौटियाल

pahaadconnection

Leave a Comment