Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
खेल

रोहित, राहुल और विराट नहीं खेलेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ, शिखर धवन होंगे कप्तान : BCCI सूत्र

Advertisement

भारतीय टीम के सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे पर आ रही है और यहां वह 3-3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि धवन को एक बार फिर वनडे सीरीज की कमान सौंपी जाएगी।

धवन को कप्तानी देने का मतलब साफ है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल सिलेक्टर्स चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम के खिलाड़ियों को सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही खिलाया जाए और उन्हें वनडे फॉर्मेट से दूर रखा जाए। इससे खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट भी हो सकेगा और वह एक ही फॉर्मेट पर अपना फोकस बनाए रखेंगे। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी वनडे सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे और पिछली कुछ वनडे सीरीज की तरह यहां भी एनसीए के चीफ और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण यहां कोच की भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

pahaadconnection

पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित : रेखा आर्या

pahaadconnection

मनप्रीत सिंह होंगे पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल के सह-ध्वजवाहक

pahaadconnection

Leave a Comment